हैडलाइन

सड़क पर मिली निजी कंपनी के कर्मचारी की लाश, कार, मोबाइल और लेपटॉप गायब

गुरुग्राम : गुरुग्राम की एक निजी कंपनी का कर्मचारी मंगलवार को नोएडा में हिंडन विहार स्टेडियम के पास सर्विस लेन पर मृत पाया गया। मृतक की पहचान गौरव चंदेल के रूप में हुई है। गौरव अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी फिफ्थ एवेन्यू में रहते थे। मृतक की कार और अन्य भी सामान लापता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के फिफ्थ एवेन्यू गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल का शव पाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि गौरव चंदेल का शव हिंडन विहार स्टेडियम के पास सर्विस रोड पर तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर पाया गया। गौरव चंदेल के सिर पर चोट के निशान थे और उसकी एसयूवी कार घटनास्थल से गायब थी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गौरव चंदेल गुरुग्राम में एक निजी फर्म के लिए काम करता था और पिछली रात जब घटना हुई तब वह घर लौट रहा था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि वारदात के बाद उसकी कार 'किया सेल्टोस' गायब है। उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और बटुआ भी गायब है। फेज तीन पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  वहीं, इस घटना के गुस्साए ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने मंगलवार को बिसरख कोतवाली का घेराव कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोग गौरव चंदेल की हत्या के मामले में पुलिस के ढीले रवैये से नाराज थे।


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...