हैडलाइन

पहाड़गंज में छिपे हो सकते हैं दोनों आतंकी, अलर्ट पर तीन राज्यों की पुलिस

दिल्ली में हिजबुल के खूंखार आतंकी के गिरफ्तार होने के बीच ही दो और आतंकियों के राजधानी में घुसने की आशंका ने सुरक्षाबलों के कान खड़े कर दिए हैं. पुलिस परेशान है कि फिरोजपुर से आए दोनों आतंकी कहां छिपे हैं? इन आतंकियों के बाकी साथी भी अगर हैं, तो वे कहां हैं? पंजाब में देखा गया आतंकियों का सरगना जाकिर मूसा कहां छिपा बैठा है? इन सवालों ने सुरक्षा एजेंसियों समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है. इन आतंकियों से सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली को है, क्योंकि दिल्ली में ही इन दोनों आतंकियों के होने की सूचना मिली है.

6-7 आतंकियों के आने की थी खुफिया खबर

कुछ दिनों पहले ही खुफिया एजेंसी ने ये अलर्ट जारी किया था कि करीब 6 से 7 आतंकी पाकिस्तान से पंजाब के फ़िरोज़पुर से राजधानी दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं. ये आतंकी किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. आतंकी ज़ाकिर मूसा की लोकेशन भी तब पंजाब में पाई गई थी.

पहाड़गंज के होटल में छिपे हो सकते हैं आतंकी

पुलिस को शक है कि ये आतंकी पहाड़गंज जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में छुपे हो सकते हैं, जहां बड़ी संख्या में होटल भी हैं. यही वजह है कि पुलिस ने दिल्ली के सभी होटल वालों को हिदायत दी है कि बिना पहचान पत्र और वेरिफिकेशन के किसी को भी कमरा न दिया जाए.

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ है एक आतंकी

ये खतरा इसलिए और बढ़ जाता है कि क्योंकि दिल्ली से ही हिज्बुल मुज़ाहिदीन का आतंकी अंसार उल हक भी गिरफ्तार किया गया है. अंसार की हर मूवमेंट पर स्पेशल सेल नज़र रख रही थी. यह आतंकी बंगलुरू से दिल्ली आया और दिल्ली से ये कश्मीर जाने वाला था, मगर दिल्ली पुलिस ने इस आतंकी को इससे पहले ही दबोच लिया.

राजस्थान की ओर जा सकता है जाकिर मूसा

अब सुरक्षाबलों और सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आतंकी जाकिर मूसा है, जो पंजाब में देखा गया. लेकिन फिलहाल उसकी लोकेशन के बारे में किसी को नहीं मालूम. आशंका जताई जा रही है कि मूसा राजस्थान की ओर जा सकता है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...