हैडलाइन

बहू की 'जहरीली' साजिश, पूरे परिवार को खत्म करने के लिए मिलाया जहर, गिरफ्तार

पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल वालों को जहर देकर खत्म करने की साजिश रच डाली. हालांकि ससुरालीजन इस साजिश को पहले ही भांप गए, जिसके चलते वह इसमें सफल नहीं हो पाई. यह मामला सूरत के चौक बाजार इलाके का है. ससुराल वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, हीरा कारोबारी ठुम्मर परिवार सूरत के चौक बाजार इलाके में रहता है. इस परिवार की बहू एकता ठुम्मर कानूनी ढंग से परिवार से अलग हो चुकी है. इस बहू ने ही ठुम्मर परिवार की सामूहिक हत्या की साजिश रची थी. एकता ठुम्मर अपने नापाक इरादों में सफल होती कि इससे पहले परिवार वालों को इसकी भनक लग गई.

एकता ठुम्मर अपने ससुराल वालों से बदला लेने के लिए दिवाली की छुट्टियों में घर आई थी. उसने चाबी से घर का ताला खोला था और रसोई में रखी सभी खाद्य सामग्री में जहर मिला दिया था. इस दौरान ठुम्मर परिवार सूरत से बाहर था. एकता की साजिश था कि ठुम्मर परिवार जब घर लौटे और रसोई में रखा कोई भी खाद्य पदार्थ पकाकर खाए, तो पूरा परिवार खत्म हो जाए.

पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश का ऐसे हुए खुलासा

जब दिवाली की छुट्टी खत्म कर ठुम्मर परिवार सूरत लौटा, तो घर में बदबू आ रही थी. मगर परिवार समझ नहीं पाया था. महिला के ससुर रमेशभाई ठुम्मर ने बताया कि जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर में सबसे पहले चाय बनाई गई थी. जब इस चाय को परिवार के दो सदस्यों ने पी, तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इससे परिवार के लोग समझ गए कि घर में कुछ गड़बड़ जरूर है.

इस घटना के बाद ठुम्मर परिवार ने पड़ोसियों को बुलाया और पूछताछ की, तो खुलासा हुआ कि घर सफाई के बहाने किसी और का नाम लेकर पूर्व बहू एकता ठुम्मर आई थी. उसी ने ठुम्मर परिवार को खत्म करने के लिए से सभी खाद्य पदार्थ में जहर मिलाया था. उसने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने की साजिश रची थी.

CCTV में कैद हुई साजिश रचने वाली बहू

ठुम्मर परिवार की इस पूर्व बहू द्वारा रसोई में रखी खाद्य सामग्री में जहर मिलाए जाने के खुलासे के बाद बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी खंगाले गए. बिल्डिंग की सीसीटीवी में जहरीली बहू कैद हुई है, जो बिल्डिंग में आती-जाती नजर आ रही है. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांध रखा है.

डेढ़ साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

सूरत के ठुम्मर परिवार के बेटे देवजीभाई ठुम्मर की शादी डेढ़ साल पहले एकता के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक तो घर परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक रहा, मगर कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच टकराव शुरू हो गया. दोनों के बीच रोज लड़ाई होने लगी.

ठुम्मर परिवार से अलग हो चुकी है आरोपी बहू

इस लड़ाई से तंग आकर परिवार वालों ने दोनों को अलग होने की सलाह दी थी. इसके बाद अगस्त 2018 में दोनों कानूनी ढंग से अलग हो गए, मगर एकता अपने पति और सुसराल वालों से बदला लेना चाहती थी. इसी के चलते उसने जहर देकर पूरे परिवार को ख़त्म करने का प्लान बनाया. हालांकि वह इसमें विफल हो गई. ठुम्मर परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने एकता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...