बसपा नेता पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, लड़की की मां ने डीएम और पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

नोएडा : नोएडा के एक बसपा नेता पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार किया तथा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक (नोएडा) विमल कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि सेक्टर-108 में बसपा नेता दयाराम जाटव का ऑफिस है। वह वहां पर काम करती है तथा उसी ऑफिस में वह अपनी साढे़ तेरह वर्षीय बेटी और पति के साथ रहती है। 

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि बसपा नेता उसको और उसके पति को किसी न किसी बहाने सामान लेने के लिए बाहर भेज देता था। इसी बीच दयाराम ने हथियार के बल पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। दयाराम के दो भतीजों और कुछ अन्य लोगों ने भी उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया है। महिला के अनुसार, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस बाबत पूछने पर बसपा नेता ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उनको उनके विरोधी झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से उनका लेन-देन का विवाद है और वही लोग उक्त महिला को आगे कर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...