हैडलाइन

छेड़छाड़ के विरोध में 13 साल के लड़के ने 11 साल की बच्ची चाकू से गोदा, मौत

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का 9वीं कक्षा का छात्र है। वह पीड़िता के पास के ही इलाके में रहता है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पिछले कुछ दिनों से उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पश्चिम बंगाल में दक्षिणी कोलकाता के सोनारपुर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11 वर्षीय बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला 13वर्षीय एक लड़का है। आरोपी के हमले में घायल हुई लड़की रविवार को मौत हो गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़िता के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी से परेशान होकर  13 वर्षीय मनचले ने किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी किशोर व एक 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया आरोपी युवक ने 7 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता जब स्कूल जा रही थी तब आरोपी ने रास्ते में रोककर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। परिजनों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची तो सडक में घायल अवस्था में पड़ी है। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उसके चेहरे पर चाकुओं के कई वार किए गए थे। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी लड़क पास के ही इलाके का रहने वाला है और वह 9वीं में पड़ता है। पिछले काफी समय से वह पीड़िता से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़ित बहुत बुरी तरह से घायल थी जिससे पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...