हैडलाइन

घर के अंदर महिला और उसके दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के मनिमाजरा इलाके में 45 वर्षीय महिला, उसकी बेटी और बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। तीनों का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मॉर्डन हाउस कॉम्प्लेक्स स्थित आवास से सरिता(45), उसकी बेटी सांची (21) और बेटे अर्जुन (16) के खून से सने शव बरामद किए गए। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलाम्बरी जगादले ने कहा कि ऐसा लगता है किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है। जगादले ने कहा कि यह ट्रिपल मर्डर का स्पष्ट मामला है। पुलिस ने बताया कि सरिता के पति संजय अरोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में संजय से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि वे कॉम्प्लेक्स के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से नमूने इक्ट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई है। मामले जांच की जा रही है। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...