हैडलाइन

वैशाली में बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार: बिहार के हाजीपुर में एक हिंदूवादी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के नेता नीरज कुमार की हत्या कर उनके शव को कुएं में डाल दिया गया था. बुधवार से लापता बजरंग दल के नेता का शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया. जिस कुएं में शव डाला गया था, उसे ढकने की कोशिश में लगे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला हाजीपुर नगर थाने का है. हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के नेता नीरज कुमार बुधवार को दोपहर एक बजे से लापता थे. वे एक विवाद को सुलझाने के लिए नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर में अपने दो साथियों के साथ गए थे. बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और कुछ लोग नीरज को अगवा कर ले गए. पुलिस में शिकायत के बावजूद उन्हें ढूंढा नहीं जा सका और गुरुवार दोपहर उनका शव बरामद हुआ.

नीरज कुमार का शव 24 घंटे बाद पुलिस ने पास के सुनसान इलाके से बरामद किया. कुछ लोग वारदात वाली जगह पर कुएं को ढकने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच पुलिस के साथ अपने नेता को ढूंढ रहे संगठन के लोग पहुंच गए. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. काफी मुश्किल से मृतक का शव कुएं से निकाला गया. मौके से कई कारतूस बरामद किए गए. आरोपियों ने नीरज को 6 गोली मार कर कुएं में डाल दिया था. नीरज कुमार नगर थाना इलाके के कदम घाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उनकी कैमरे की एक दुकान है, जिसे वे चलाते थे. पुलिस इस मामले में कुछ भी साफ कहने से इनकार कर रही है. माना जा रहा है कि राजनीतिक दुश्मनी की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...