हैडलाइन

अटल वर्दी के सप्लायर को साढ़े चार लाख जुर्माना, विभाग ने ऐसे पकड़ा मामला

अटल वर्दी योजना के तहत चंबा जिला में सप्लाई करने वाले गुजरात के कारोबारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 4.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टैक्स चोरी के लिए कारोबारी 48 लाख रुपये की सप्लाई मई और जून महीने के बिलों पर करता पकड़ा गया है। हालांकि, जुर्माना चुकाने के बाद जब्त वर्दी को छोड़ दिया गया है।
सहायक आयुक्त नूतन महाजन और सहायक अधिकारी बलजीत सिंह ने यह कार्रवाई की। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नरेंद्र सेन ने बताया कि अटल वर्दी योजना के तहत वर्दी की सप्लाई करने वाले कारोबारी के बिलों में गड़बड़ी पाई गई। इसके चलते कारोबारी को जुर्माना लगाया गया। उल्लेखनीय है कि टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर है। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर विभाग ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहा है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...