हैडलाइन

युवती नहीं दिए रुपए तो ससुराल भेज दिया अंतरंग फोटो

अलीगढ़ : यूपी में अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को युवक पर ब्लैकमेल करने अवैध रूप से संबंध बनाने के दवाब बनाने और इंकार पर उसके अंतरंग फोटो ससुराल पक्ष संग साझा करने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम को तहरीर देकर कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है। मामला बन्नादेवी इलाके का है। यहां रहने वाली युवती ने बताया कि उसका कुछ समय पूर्व ही शादी हुई है। शादी के से पहले उसके साथ युवक पढ़ता था। सहपाठी होने के नाते दोस्ती हो गई। इसके बाद मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। इसी को उसने प्यार समझ लिया। कुछ रोज पहले बाजार जाते समय रास्ते में युवक मिल गया और उसने बातचीत के दौरान ही मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से अपने सहेली को कुछ अंतरंग फोटो शेयर किए थे, इन फोटो के जरिए उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले पांच लाख रुपए की मांग की इंकार पर अवैध संबंधों के लिए दवाब बनाया। जब इससे भी इंकार कर दिया तो उसने उसके फोटो पति के मोबाइल पर शेयर कर दिए। इसके बाद से पति से भी बिगड़ गई और रिश्ता टूटने के कगार पर है। उसकी मांग है कि युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी क्राइम डॉ.अरविंद कुमार ने बन्नादेवी पुलिस को जांच पड़ताल के बाद कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...