खेलते-खेलते घर में घुसे बच्चे, दबंग पड़ोसी ने पिटाई कर पेड़ से बांधा

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 23 मासूम बच्चों को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद अब मासूम बच्चों पर अत्याचार की एक और घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश के ही अमरोहा में दबंग पड़ोसी ने दो बच्चों को पेड़ से बांधकर रखा. मासूम बच्चों का गुनाह सिर्फ इतना था कि वे खेलते-खेलते उसके घर के अंदर दाखिल हो गए थे. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम की है. वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. बताया जाता है कि विजय ने दोनों बच्चों की जमकर पिटाई भी की और इन्हें पेड़ से बांध दिया. दोनों ही बच्चे चौथी क्लास के छात्र बताए जाते हैं. 

बताया जाता है कि आदमपुर थाना क्षेत्र की रहरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव पथरा मुस्तकम के निवासी दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों खेलते-खेलते पड़ोसी विजय सिंह के घर पहुंच गए. अपने घर में घुसे बच्चों को देख विजय आग बबूला हो गया. विजय ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी और इसके बाद दोनों बच्चों को पेड़ से बांध दिया. पेड़ से बंधे बच्चों की गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना ली. इस घटना की जानकारी जब बच्चों के परिजनों को हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें मुक्त कराया. परिजनों ने रहरा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी है. गुरुवार की इस घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...