हैडलाइन

गुरुग्राम : टिंडर ऐप पर दोस्त बने युवक ने शादी का झांसा देकर मैनेजर से किया रेप

गुरुग्राम : गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद काम करने वाली एक युवती ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने एप के जरिए पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार करते हुए युवती को बदनाम करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पंजाब के एक शहर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में रहती है और यहां एक निजी कंपनी में मैनेजर है। करीब दस माह पहले टिंडर एप पर उसकी दोस्ती पंजाब के ही रहने वाले युवक कुलविंदर से हुई थी। युवती का आरोप है कि जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में आरोपी युवक उसे पालम विहार स्थित अपने रूम पर लेकर गया और शादी का झांसा देते हुए डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उस युवक ने शादी से मना कर दिया।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...