हैडलाइन

कातिल ने कत्ल से पहले फोड़ी आंखें और काट द‍िए कान

दिल्‍ली : साउथ ईस्ट दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में शूटिंग रेंज के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई थी. युवक की दोनों आंखें फोड़ दी गईं थीं और कान भी काट दिए. अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रह्लादपुर इलाके में उस समय दहशत फ़ैल गई जब एक युवक की जंगल मे लाश पड़ी हुई मिली. शाम करीब 4 बजे के आसपास जंगल मे लकड़ी लेने गई महिला ने युवक की लाश देखी और उसके बाद आसपास मौजूद लोगों को इस बात की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस भी शव की हालत देखकर हैरान रह गई. क़ातिल ने युवक की दोनों आंखें फोड़ दी थीं और कान काट दिए थे.
चश्मदीदों के मुताबिक,  युवक की उम्र लगभग 20-22 साल के आसपास बताई जा रही है लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आखिर वह युवक कौन था और कहां का रहने वाला था? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांचमें जुटी हुई है.
अब पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये शव किसका है. उसी के बाद साफ़ हो पाएगा कि आखिर युवक की इस तरह बेरहमी से हत्या के पीछे कौन लोग थे और इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...