हैडलाइन

कोविड-19 के बारे में गलत जानकारियां कई लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रही है: गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने सावधान किया कि दुनिया इस समय जब घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, हम व्हाट्सएप जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 के बारे में गलत जानकारियां फैलायी जाने से एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ढेर सारे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली इन गलत सूचनाओं के ‘‘जहर” का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित चीजों को इंटरनेट पर डालने की संयुक्त राष्ट्र की नयी पहल की घोषणा की है। मंगलवार को एक संदेश में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कोरोना वायरस के बारे में दुनियाभर में दी जा रहीं झूठी जानकारियां और गलत स्वास्थ्य सलाह पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

गुतारेस ने कहा, ‘‘दुनिया घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण संकट है। वहीं हम गलत सूचना फैलाए जाने की एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘झूठी बातें फैल रही हैं। कोरोना वायरस की महामारी को साजिश करार देने वाली उल्टी सीधी चीजें इंटरनेट को संक्रमित कर रही हैं। घृणा फैलाने वाली सामग्री वायरल हो रही है, लोगों और समूहों पर कलंक मढ़ा जा रहा है और उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। दुनिया को इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।” उन्होंने सभी राष्ट्रों से झूठ और बेहूदी चीजों को अस्वीकार करने की अपील की। गलत सूचनाओं के बढ़ते संकट का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित सामग्रियों को इंटरनेट पर डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक नयी पहल की घोषणा की। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...