हैडलाइन

कांग्रेस ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

अमेठी-उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए अपराधों के ग्राफ तथा फेल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है । जिस तरह से लगातार प्रदेश में घटनाएं घटित हो रही हैं और पुलिस प्रशासन सवालों के कटघरे में खड़ी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की अमेठी इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के द्वारा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में उत्तर प्रदेश सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए यज्ञ एवं हवन का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बैठकर एक साथ हवन किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश सरकार की को सद्बुद्धि दें। जिससे प्रदेश में जो अराजकता का माहौल व्याप्त है उसको दूर किया जा सके तथा लोगों को न्याय के साथ साथ शांति मिल सके।


वीओ -  कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि पूरे प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है कहीं पर भी किसी की सुनवाई नहीं होती चाहे वह किसान हो व्यापारी हो या आम नागरिक सारी जनता इस सरकार से त्रस्त आ चुकी है उनको न्याय की उम्मीद कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है वह कहीं पर भी जाता है उसको न्याय नहीं मिलता है इसी के उपलक्ष में आज हम लोगों ने एक यज्ञ का कार्यक्रम रखा था जिससे प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि आए जिससे यहां का जो किसान व्यापारी उनको अपना सम्मान सुरक्षित रख सके और हर तरह से उसके काम बन सके लेकिन जिस तरह से उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है अभी अपने जामो की घटना देख लीजिए जहां पर दो महिलाएं न्याय की आस में आत्मदाह करने को मजबूर हुई तब भी उनको न्याय नहीं मिल पाया अभी संजीत यादव जो कानपुर के थे उनका अपहरण हो गया था उसके बाद उनकी लाश मिली उनके भी साथ न्याय नहीं हो पाया और हमारे पत्रकार बंधु जो अपनी भांजी को बचाने में उनको बदमाशों के द्वारा गोली खाली पड़ी और उनकी मृत्यु हो गई इस तरह से अनेक मामले हैं और आत्महत्या जी रोज बढ़ रही हैं यह सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है इसी की सद्बुद्धि के लिए हम लोगों ने आज यज्ञ किया है जिससे इनको सद्बुद्धि प्राप्त हो हमारा प्रदेश सुख शांति से चल सके।


बाइट - प्रदीप सिंघल (जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अमेठी)


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...