हैडलाइन

स्व प्रकाश भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले और एनसीपी नेता नवाब मलिक सहित सभी दलों के लोग

संध्या श्रीवास्तव

मुंबई : अपने स्कूली जीवन से ही दलित आंदोलन में सक्रिय रहने वाले पूर्व नगरसेवक स्वर्गीय प्रकाश भोसले को श्रृद्धांजलि देने के लिए सभी दलों के नेता और भारी संख्या में आम लोगों की भीड़ ने बता दिया कि वह किसी एक दल या एक समुदाय के नहीं बल्कि जन जन के नेता थे. मुंबई अणुशक्ति नगर के प्रबुद्ध नगर से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रकाश भोसले ने पांझरापोल से आरपीआई की ओर से चुनाव लडा और जीत हासिल की. इसके बाद उनके कार्यो से उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही चली गयी. अपने अंतिम दिनों में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर जनता की सेवा में जुटे हुए थे. परंतु कुछ दिनों तक बिमार रहने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया.

आज चेंबूर के शगुन हॉल में आयोजित स्व प्रकाश भोसले की शोक सभा में केंद्रीय मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले, प्रसिद्ध दलित नेता जोगेंद्र कवाडे, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, आरपीआई मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे, बीजेपी ट्रांसपोर्ट सेल अध्यक्ष मनजीत सिंह अब्रॉल, बीजेपी नेता विठ्ठल खरटमल, शिवसेना उपविभाग प्रमुख राजेंद्र पोळ सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...