हैडलाइन

राजस्थान : जोधपुर में पहले विदेशी बनकर फेसबुक पर दोस्ती, फिर ऐसे करते थे ऑनलाइन ठगी

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. जोधपुर पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर इस गिरोह की 2 महिलाओं समेत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने जोधपुर में बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था.
मामला जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र का है. इस गिरोह ने 16 लाख 26 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी. एसआई हिंगलाज दान चारण ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में एडीसीपी उमेश ओझा और एसीपी नीरज शर्मा के सुपरविजन में तकनीकी सहायता से 2 महिलाओं सहित चार अभियुक्तों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, बीती 6 सितंबर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 12 सेक्टर निवासी रितेश जैन की पत्नी आकांक्षा जैन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मार्को नामक व्यक्ति ने खुद को यूके का रहने वाला बताया और फेसबुक पर उसके साथ दोस्ती कर ली. फिर उसने महिला से कहा कि उसे अपना कुछ सामान भारत भेजना है. इसी के चलते 31 जुलाई को एक महिला ने आकांक्षा को कॉल किया.
कॉल करने वाली महिला ने आकांक्षा को बताया कि उसके लिए कुछ सामान आया है. फिर महिला ने उससे कस्टम क्लीयरेंस के लिए 55 हजार रुपये मांगे. आकांक्षा ने ऑनलाइन पैसे अदा कर दिए. अगले दिन फिर उसी नंबर से आकांक्षा के पास कॉल आई. उधर से महिला ने कहा कि पार्सल में 30 हजार पाउंड हैं, जिसे भेजने का तरीका गैरकानूनी है. महिला ने आकांक्षा को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी.
फिर आरबीआई के नाम से ईमेल भेजकर आकांक्षा पर मानसिक दबाव बनाया. और विभिन्न भारतीय बैंकों खातों में आकांक्षा से 16 लाख, 26 हजार रुपये की रकम डलवा ली. मानसिक दबाव और कानूनी कार्रवाई के डर से आकांक्षा ने ये पैसा उन्हें दिया. लेकिन कुछ दिन बाद आकांक्षा को अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है. तब जाकर उन्होंने 6 दिसंबर को पुलिस के पास मामला दर्ज कराया.
एसआई हिंगलाज दान ने बताया कि तभी से साइबर क्राइम यूनिट इस केस की छानबीन कर रही थी. एसीपी लादूराम, उपनिरीक्षक दिनेश डांगी, हेड कांस्टेबल कान सिंह की टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपियों को ट्रेस कर लिया. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम मुंबई गई और मुंबई से गणेश, जितेंद्र, शिफा और शाहीन को गिरफ्तार कर लिया.


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...