हैडलाइन

LGBTQ कम्युनिटी के खिलाफ 'अश्लील' कॉमेंट्स करने पर KRK के खिलाफ FIR

खुद को बॉलिवुड क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान का नाम अक्सर कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ता रहता है। इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 
ताजा मामले में LGBTQ कम्युनिटी के खिलाफ अश्लील कॉमेंट्स करने के आरोप में कमाल राशिद खान उर्फ KRK के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज की है। 
बता दें कि केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विडियो के जरिए एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी को लेकर अपमानजनक बातें कहीं थीं। यह विडियो उन्होंने 7 सितंबर यानी सेक्शन 377 पर सुप्रीम कोर्ट के वर्डिक्ट के ठीक एक दिन बाद अपलोड किया था। इसे अब तक 2.83 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।  बता दें कि वडोदरा के रहने वाले एक स्टूडेंट उज्जवल कृषणम (19) ने 2 अक्टूबर को लोकल पुलिस से शिकातय की थी। शिकायत में उन्होंने लिखा, 'कमाल राशिद खान, जो खद को बॉलिवुड क्रिटिक कहते हैं, उन्हें एक हालिया विडियो में खास कम्युनिटी के खिलाफ घृणित बातें करते देखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी उन्होंने इस तरह का स्पीच दिया है जिसे अभद्र और अपमानजनक कहा जा सकता है।' गुजरात पुलिस ने उज्जवल को मुंबई पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा जिसके बाद शुक्रवार को बांद्रा पुलिस ने केआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि वह केआरके को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।  


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...