हैडलाइन

नारायण राणे के मंत्री बनने से चेंबूर का नाम भारत के नक्शे पर दर्ज हो गया है नगर सेविका आशा मराठे

मुंबई (संध्या श्रीवास्तव): महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भाजपा की केंद्र में सात साल से निर्विरोध रूप से चल रही मोदी सरकार में बतौर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग कैबिनेट मंत्री का पद मिलने से चेंबूर का नाम भारत के नक्शे में उभर गया है। ऐसा कहना है मुंबई के  उपनगर चेंबूर सुभाष नगर प्रभाग विभाग क्रमांक 152 की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे का. 

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चेंबूर में आगमन पर आशा मराठे ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर उद्यान पर उनका सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत करते हुए कहा कि जब नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने चेंबूर का नाम पूरे महाराष्ट्र में रौशन किया था और आज केंद्र में मंत्री बनकर चेंबूर का नाम सम्पूर्ण भारत में रौशन करने का काम किया है। इन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर हमारे चेंबूर का गौरव और मान सम्मान बढ़ाया है। इसी चेंबूर के सुभाष नगर से नगर सेवक के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू कर महाराष्ट्र में कई बार कई विभाग का मंत्री बने और कालांतर में एक दिन महाराष्ट्र राज्य का मुख्यमंत्री बनकर जनता की निस्वार्थ भाव से किया।इनके जनहित के कार्यों को ही देखकर विश्व के सबसे लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साथ इनको मान और पूरे सम्मान के साथ कैबिनेट मंत्री बनाया है।अब महाराष्ट्र के इस अनमोल हीरे को नरेंद्र मोदी ने खूब अच्छी तरह से जान और पहचान लिया है।

एक सवाल के जवाब में आशा  मराठे ने कहा कि नारायण राणे के जन आशीर्वाद यात्रा का मुंबई और खासकर महाराष्ट्र में भाजपा को भरपूर लाभ मिलेगा और मुंबई के अलावा सम्पूर्ण महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार तरीके से वापसी होगी। चूँकि इनके कामों को महाराष्ट्र की जनता ने बहुत करीब से देखा है।आज केंद्र में मंत्री बनने से महाराष्ट्र में इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है।नगर सेवक से मुख्यमंत्री फिर केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनना हर किसी के बस की बात नही है। इन्होंने जनसेवा और लंबे संघर्ष के बाद यह उपलब्धि हासिल किया है। हम जैसे लोगों को इनके जीवन से शिक्षा लेनी होगी।

चेंबूर आगमन पर सर्वप्रथम नारायण राणे ने भारतीय संविधान के जनक भारतरत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर उद्यान पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष गुलाब पुष्प की पंखुड़ियां अर्पित कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।

चेंबूर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज और आशा मराठे ने उन्हें महाराष्ट्र के अराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की शाही पगड़ी भेंट किया।आशा मराठे ने उन्हें नीलम पत्थर उपहार स्वरूप अपनी तरफ से प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने उन्हें शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर पूर्व सांसद निलेश राणे, किरीट सोमैया,विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड,विधायक नितेश राणे,अनिकेत,धर्मराज पांडेय,धर्मवीर सिंह,श्रीनिवास शुक्ला,संतोष मराठे के अलावा चेंबूर भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।महाराष्ट्र प्रदेश चर्मकार विकास संघ अध्यक्ष संजय खामकर ने नारायण राणे को शाल श्रीफल गुलदस्ता देकर उनका सम्मान करते हुए उन्होंने अपने समाज की समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा।मातंग समाज के नेता राजू थोरात और आक्रम साठे ने सामूहिक रूप से नारायण राणे का स्वागत कर साहित्य रत्न लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे को भारतरत्न के सम्मान से सम्मानित करने की मांग का एक पत्र उन्हें सौंपा।  

कार्यक्रम के समापन पर शहीद हेमू कलानी के परिजनों को नारायण राणे के हाथों सम्मानित किया गया।  तत्पश्चात राणे के हाथों पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़े की थैली का उपयोग का संदेश देने वाली शिल्प कलाकृति का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

समाज सेवक सुभाष मराठे निमगांवकर ने नारायण राणे समेत भाजपा के सभी नेताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...