हैडलाइन

विधायक के भाई के घर से म्यूजिक सिस्टम चोरी

हरदा| विधायक कमल पटेल के छोटे भाई रामशंकर के घर से बुधवार शाम को अज्ञात चोर म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए। इसकी कीमत 15000 रुपए है। पुलिस ने अज्ञात चाेर पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया विधायक पटेल के छोटे भाई रामशंकर पिता हरनाथ पटेल इंदौर रोड पर स्थित मकान में रहते हैं। उनके मकान के अगले हिस्से में लगा म्यूजिक सिस्टम चोर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Most Popular News of this Week