एनकाउंटर में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी फरार

नोएडा, नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ. गुरुवार देर शाम ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान दो बदमाश फायरिंग करके भागने लगे. पुलिस ने दोनो को दुजाना गांव के पास अम्बेडकर पार्क के पीछे के जंगलों में घेर लिया. क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा.
क्रॉस फायरिंग में बदमाश को लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, बादलपुर इलाके में बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही थी. तभी दो संदिग्ध दिख. पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन उन दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत उन बदमाशों का पीछा किया. पुलिस ने दोनो को दुजाना गांव के पास अम्बेडकर पार्क के पीछे के जंगलों में घेर लिया. बदमाशों और पुलिस के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया.
कैंटर लूट के बाद कर दी थी हत्या
जिस बदमाश को गोली लगी है, उसका नाम नफीस है और उस पर हत्या, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं. नफीस ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने साथियों के साथ मिलकर एक कैंटर लूट लिया था और इसी लूट में एक शख्स की हत्या भी कर दी थी. नफीस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. मौके से भाग निकले बदमाश का नाम इमरान है. पुलिस का कहना है कि इमरान की तलाश की जा रही है. पुलिस को मौके से एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है.
बागपत का रहने वाला था नफीस
नफीस बागपत का रहने वाला है लेकिन पिछले कुछ महीने से नफीस लोनी में मकान किराए पर लेकर रह रहा था. यहीं से नफीस अपना गैंग चला रहा था. पुलिस के मुताबिक नफीस के कुछ और साथी भी हो सकते हैं, जिनकी जानकारी पूछताछ के बाद मिलेगी. फिलहाल नफीस अस्पताल में भर्ती है. 


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...