हैडलाइन

नौकरी का झांसा देकर विदेश से बुलाई लड़की, फिर हुआ रेप

दिल्ली से सेट फरीदाबाद में एक विदेशी लड़की से रेप की वारदात सामने आई है. यहां पर नौकरी देने के नाम पर केन्या से एक युवती को बुलाया गया फिर उसके साथ बलात्कार किया गया. रेप का आरोप नाइजीरिया के एक युवक पर है. पीड़िता ने जैसे-तैसे भागकर गुरुग्राम के थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई. अब फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच की कर रही है.

पुलिस के मुताबिक एक महिला के साथ पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. ये लड़की भी केन्या की रहने वाली है. पीड़िता का आरोप है कि इस महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया और उसके बाद उसका वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया. लड़की का आरोप है कि इस दौरान एक नाइजीरियन युवक ने उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर को वह भागकर गुरुग्राम अपनी सहेली के पास पहुंची. यहां पर उसने गुरुग्राम के सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर फरीदाबाद पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है. फरीदाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,  506,  120 बी,  406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.

होटल में युवक का शव

इधर गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल के बाथरुम में एक युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान हो गई है. इस शख्स का नाम जवेश है और ये गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था. इस शख्स ने शुक्रवार को ही होटल में चेक इन किया था. पुलिस का कहना है कि कमरे में जाने के बाद जवेश एक बार भी बाहर नहीं आया. होटल प्रबंधन और कंपनी के लोगों की तरफ से लगातार जवेश को फोन किया गया और  उसने फोन भी नहीं उठाया. जवेश का कमरा भी अंदर से लॉक था. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो जवेश का शव बाथरुम में पड़ा हुआ था.होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि होटल आते वक्त जवेश पूरी तरह से नॉर्मल था. उसने बीच में एक बार खाना भी मंगवाया था. इसके बाद कमरे का दरवाजा एक बार भी नहीं खुला. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी जवेश के परिवार को दे दी गई है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...