हैडलाइन

रोड पर वाहन कम होने से हवा गुणवत्ता में सुधार

नवी मुंबई। भोर से शुरू हुए रंगोत्सव के चलते शहर के सभी बाजार सोमवार को बंद रहे. सभी नागरिक छुट्टी का आनंद लेने से सायन-पनवेल महामार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात साफ दिखाई दिया. प्रमुख सड़कों पर भी वाहने कम दिखी. होली और रंगपंचमी के कारण शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार से हजारों लोग गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

लगातार छुट्टियों के कारण घूमने के लिए बाहर जाने वाले लोगों की संख्या भी अधिक रही.  मुंबई, नवी मुंबई इलाके के ज्यादातर दफ्तरों में सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी. नागरिक सुबह से ही रंग उत्सव का आनंद उठाने के कारण शहर के अन्य सभी बाज़ार भी बंद रखे गए थे. जिसका असर परिवहन व्यवस्था पर साफ नजर आया.  सायन-पनवेल हाईवे, ठाणे-बेलापुर रोड, पाम बीच रोड, पनवेल-उरण, पनवेल-गोवा जैसी प्रमुख सड़कों पर वाहने कम देखे गए. दोपहर के समय सायन-पनवेल हाईवे पर बहुत कम वाहन नजर आई.  आंतरिक सड़कों पर भी आवाजाही कम रही. सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण भी कम हुआ. सभी विभागों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की तस्वीर देखी गयी. जिसके कारण फिलहाल नागरिक प्रदूषण मुक्त साँस ले सके।


Most Popular News of this Week

खा. संजय दिना पाटील यांच्या...

भांडुप पश्चिम स्टेशन रोडवर अनेक समस्या उद्भवत असून प्रवाशांना...

“टी-20 विश्वचषक जिंकल्यानंतर...

टी -20 विश्वचषक स्पर्धेच्या अंतिम सामन्यात न्यूझीलंड संघावर मात करून...

'अरबोरिकल्चर' आणि 'विकास-कामे'...

" विकासाची कामे आणि वृक्ष संवर्धन हे परस्पर विरोधी नाही तर विकास कामासोबतच...

राज्यसभा निवडणुकीसाठी...

राज्यसभेच्या सात जागांसाठी निवडणूक होत असून महाविकास आघाडीला एक जागा...

राज्यसभा में दबे-कुचले वर्ग...

राज्यसभा में दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनेंगी डॉ. ज्योति वाघमारेशिवसेना को आम...

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने...

  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त...