कारखाना मालिक की लापरवाही से फर्नीचर दुकान में लगी आग

कारखाना मालिक की लापरवाही से फर्नीचर दुकान में लगी आग,

चार महीने बाद मामला दर्ज


पनवेल। तलोजा पुलिस की हद्द में एक फर्नीचर की दुकान में दिसंबर में आग लगी थी. इस मामले में चार महीने जांच के बाद पड़ोसी फ़्राय नुड्स बनाने वाले कारखाने के मालिक पर मामला दर्ज की है. इस कारखाने के मालिक को बार- बार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद की गई लापरवाही के कारण फर्नीचर की दुकान में आग लगने की बात पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आई है.जिसके बाद पुलिस ने कारखाने के मालिक अजित दयाशंकर सिंह पर मामला दर्ज की है।

पुलिस द्वारा दि गई जानकारी अनुसार तलोजा के धानसर गांव रॉड पर 8 दिसंबर 2023 की रात एक फर्नीचर की दुकान पर आग लग गई थी. आग की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे थे. इस दौरान दमकल कर्मियों ने कड़ी मसकद के बाद आग पर काबू पाया था. हालांकि इस आग की घटना के फर्नीचर दुकान का 26 लाख 20 हजार रुपये का माल जलकर खाक हो गया था. इस मामले को पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस दौरान जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें पता चला कि इसी दुकान के बगल में फ्राय नुड्स बनाने का कारखाना है. इसी कारखाने की भट्टी मव दोपहर में आग लग गई. जिसके कारण इस भट्टी से निकली चिंगारी फर्नीचर की दुकान में लगने से दुकान जलकर खाल हो गई. पुलिस द्वारा की गई अधिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस कारखाने के मालिक से लंबी दीवाल एंव उपाययोजना करने के लिए कई बार कहा गया था. फिर भी कारखाने के मालिक ने नही सुनने के कारण आग लगी है. जिसके बाद पुलिस ने कारखाने के मालिक पर मामला दर्ज की है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...