हैडलाइन

भाजपा और महागठबंधन प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बोरीवली में हमाल बूट पॉलिश करने वालों एंव फल विक्रेताओं से किया संवाद

भाजपा और महागठबंधन प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बोरीवली में हमाल बूट पॉलिश करने वालों एंव फल विक्रेताओं से किया संवाद 

मुंबई। भाजपा महायुति उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने  उत्तर मुंबई के बोरीवली में हमाल (कुली), जूता पॉलिश करने वाले और टिफिन बॉक्स डिलीवरी करने वाले सभी संगठनों और उनके पदाधिकारियों के साथ बातचीत क. साथ ही गोयल ने फल विक्रेता समूहों से मुलाकात की.इस मौके पर मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने भाषण में अपील की कि वह आने वाले चुनाव में पीयूष गोयल  को भारी मतों से जिताएंगे।


पिछले कई वर्षों में हमाल और बोरीवली में महाराष्ट्र बूट पॉलिश सहकारी मंडल के सभी कर्मचारियों ने भाजपा और महायुति के प्रति विशेष प्रेम दिखाया है. वही सभी परिश्रम करने वाले आज प्रत्याशी पीयूष गोयल से मुलाकात करते दिखे. यह प्रेम आज उस समय याद आ गया जब सभी जूते पॉलिश करने वालों ने एक बार लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी एक दिन की आर्थिक कमाई तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी पद्म भूषण राम नाईक के चुनाव कोष में औपचारिक रूप से घोषित कर दी थी. मुंबई डब्बावाला मित्र मंडल बोरीवली, टिफिन बॉक्स आपूर्तिकर्ता, बोरीवली रेलवे स्टेशन लाइसेंस कुलियों ने भाजपा और महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल को रिकॉर्ड वोटों से चुनने का वादा किया।

  बोरीवली में शिंपोली,चीकू वाडी में फल विक्रेता समूह के राजीव मिश्रा, राहुल कदम, राजेश जयसवाल, शिव शुक्ला, विजय मिश्रा और आदित्य पांडे ने गोपाल शेट्टी और उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का पुष्पमाला से स्वागत किये.
अपने भाषण में पीयूष गोयल ने कहा कि आज राम भाऊ नाइक, सां.गोपाल शेट्टी और मेरा समर्थन करके आप सभी ने जो प्यार दिखाया है, वह अतुलनीय है. आगे उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना यही सहयोग देंगे।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...