एपीएमसी मार्किट से प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा जप्त

एपीएमसी मार्किट से प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा जप्त


नवी मुंबई। स्वच्छता की तरह सिंगल प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और नागरिक जागरूकता के साथ-साथ प्लास्टिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नवी मुंबई मानल की संयुक्त कार्रवाई में तुर्भे विभाग कार्यालय क्षेत्र में एपीएमसी मार्केट के जयेश कुमार एंड कंपनी के यहां 2.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा जब्त किया गया. इस कार्यवाई के दौरान महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के उप क्षेत्रीय अधिकारी जयंत कदम, क्षेत्र अधिकारी अजीत देशमुख और शशिकांत पाटिल के साथ नवी मुंबई मनपा तुर्भे विभाग के सहायक आयुक्त भरत धांडे, स्वच्छता अधिकारी जयेश पाटिल, स्वच्छता निरीक्षक जयश्री आढळ, सुषमा देवधर, योगेश पाटिल उपस्थित थे. इस कार्रवाई में जयेश कुमार एंड कंपनी से 2.5 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 5 हजार और सरस फूड्स मार्किट, एपीएमसी मार्केट से 5 हजार ऐसे कुल 10 हजार रुपये दंड शुल्क वसूला गया.  इसी तरह प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस बड़े जब्त स्टॉक को क्रशिंग के लिए तुर्भे के घनकचरा व्यवस्थापन परियोजना स्थल पर भेजा गया है।


Most Popular News of this Week

ठाणे का गढ़ बरकरार रखने के लिए...

ठाणे का गढ़ बरकरार रखने के लिए मिसेस मुख्यमंत्री भी प्रचार मैदान मेंनवी...

एमएनएस के साथ गठबंधन कर...

एमएनएस के साथ गठबंधन कर बीजेपी ने गरीब उत्तर भारतीयों के जख्मों पर नमक...

अनिल देसाई यांच्या...

अनिल देसाई यांच्या प्रचारार्थ चेंबूर च्या रस्त्यावर शिवसेना सचिव आदेश...

विकसित भारत के स्वप्न को...

उत्तर मुंबई भाजपा महायुति प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर...

भाजपा कार्यकर्ताओं-...

भाजपा कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों का म्हस्के को सांसद बनाने का निर्णयनवी...

मुलुंडमध्ये लवकरच...

मुलुंडमध्ये लवकरच न्यायालयाची नवीन इमारत बनणारकोटेचा यांनी...