हैडलाइन

ठाणे का गढ़ बरकरार रखने के लिए मिसेस मुख्यमंत्री भी प्रचार मैदान में

ठाणे का गढ़ बरकरार रखने के लिए मिसेस मुख्यमंत्री भी प्रचार मैदान में



नवी मुंबई। ठाणे का गढ़ बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति ने सब्जी और फल बाजार में रैली निकालकर व्यापारियों और कामगारों से मतदान करने की अपील की है. इस दौरान नवी मुंबई शिवसेना संपर्क प्रमुख किशोर पाटकर, शहर प्रमुख विजय माने, उपजिला प्रमुख मिलिंद सूर्याराव, पूर्व नगरसेविका शुभांगी पाटिल, सरोज पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.  मुंबई बाजार समिति के पांच बाजारों में प्रतिदिन 1 लाख नागरिकों का आवागमन होता है. जिसके कारण चुनाव में बाजार समिति को विशेष महत्व मिलता है. शिंदे सेना ने मार्केट कमेटी पर भीविशेष ध्यान दिया है।

ठाणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा का बन गया है. बटवारे के आखिरी वक्त में शिंदेसेना नामांकन हासिल करने में कामयाब हो गई. अब इस सीट को जीतने के लिए शिंदे सेना का जोरदार प्रचार शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करने के कारण मिसेस मुख्यमंत्री लता शिंदे ठाणे निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. सोमवार सुबह-सुबह मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सब्जी और फल बाजार में एक रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों से बातचीत की एंव महायुति प्रत्याशी नरेश म्हस्के को जिताने की अपील की।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...