भाजपा कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों का म्हस्के को सांसद बनाने का निर्णय
नवी मुंबई। नवी मुंबई भाजपा जिले की ओर से ठाणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के महायुती के उम्मीदवार नरेश म्हस्के के प्रचार के लिए शनिवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी. मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चार सौ पार जगह जितने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नरेश म्हस्के को बहुमत से जिताने का निर्णय इस बैठक में लिया गया. इस बैठक में विधायक गणेश नाईक, प्रत्याशी नरेश म्हस्के, पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव नाईक, नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, पूर्व महापौर तथा ऐरोली विधानसभा चुनाव प्रमुख सागर नाईक, विधायक रवींद्र फाटक, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामचन्द्र घरात, युवा नेता वैभव नाईक, बेलापुर विधानसभा चुनाव प्रमुख नीलेश म्हात्रे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा भोसले सहित नवी मुंबई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सुपर वॉरियर्स, बूथ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस बैठक में नेरुल और कोपरखैरणे के कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किये।
बैठक की प्रस्तावना नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने की. 2019 से नवी मुंबई में और अधिक भाजपा संघठन मजबूत हो गया. 200 से अधिक कार्यक्रम होने की जानकारी जिलाध्यक्ष नायक ने दिया. भाजपा के माध्यम से जनसेवा हुई. नवी मुंबई के नागरिक शांत और विचारशील हैं. कोरोना काल में लोकनेता गणेश नाईक ने करीब 75 बैठकें कर इस शहर को सुरक्षित रखने का ख्याल रखा. उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और विधायक गणेश नाईक के नेतृत्व में सभी लोग नरेश म्हस्के को रिकार्ड मतों से जिताने का प्रयास करेंगे, ऐसा नाईक ने कहा।
विधायक गणेश नाईक ने मार्गदर्शन देते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने और देश के सभी तत्वों का विकास करने के लिए मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ही देश के विकास की गति को कायम रख सकते हैं. महायुती प्रत्याशी म्हस्के की जीत के लिए सभी से काम तेज करने के लिए कहा।
उम्मीदवार नरेश म्हस्के ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नाईक के नेतृत्व के कारण नवी मुंबई के सुनियोजित शहर की प्रशंसा की. नाईक जैसा बड़ा दिल किसी के पास नहीं है, उनके नेतृत्व में यह चुनाव लड़ रहे हैं.' मैं जीत को लेकर आश्वस्त हूं और म्हस्के मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का एक उपकरण है.' हम नाईक के भरोसे पर खरा उतरेंगे, ऐसा प्रत्याशी म्हस्के ने कहा।