हैडलाइन

नाशिक लोकसभा का दावा नहीं छोड़ा गया है- आनंद परांजपे

नाशिक लोकसभा का दावा नहीं छोड़ा गया है- आनंद परांजपे


मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी वापस ले ली है, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस ने नाशिक लोकसभा सीट का दावा नहीं छोड़ा है. ऐसी जानकारी राष्ट्रवादी के प्रवक्ता पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने पत्रकार परिषद में दिया। 


राष्ट्रवादी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में वह बोल रहे थे.  इस दौरान पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव, अविनाश आदिक, संजय तटकरे और मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे उपस्थित थे. नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2004 से 2009 में राष्ट्रवादी के देवीदास पिंगले जबकि 2009 से 2014 में समीर भुजबल सांसद रहे. वर्तमान में, नाशिक लोकसभा में राष्ट्रवादी के तीन विधायक हैं और पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र में मजबूत है. इसलिए नाशिक लोकसभा सीट पर आज भी राष्ट्रवादी का दावा बना हुआ है, ऐसा आनंद परांजपे ने कहा. इस बीच सातार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के पास है, लेकिन बदले में एनसीपी को एक अतिरिक्त राज्यसभा सीट देने पर सहमति बन गई है.  ऐसी जानकारी भी आनंद परांजपे ने दी।


Most Popular News of this Week