हैडलाइन

तीन साल से नहीं आए कोर्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन साल से नहीं आए कोर्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नवी मुंबई। हत्या के मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पिछले तीन साल से कोर्ट में पेश नहीं होने वाले दो आरोपियों को नेरुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी हमिद मोहम्मद शेख (25) और रोहित सुभाष सिंग (25) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश की है. न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें तलोजा जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी हमिद मोहम्मद शेख और रोहित सुभाष सिंग ने वर्ष 2019 में अपने एक दोस्त की हत्या कर दी थी. जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने का प्रयास किये थे. उस समय नेरुल पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमिद शेख और रोहित सिंह दोनों को गिरफ्तार की थी. उस समय आरोपी न्यायालय से जमानत लेकर बाहर आया था. हालांकि इसके बाद वह पिछले तीन साल से मामले की सुनवाई के लिए बेलापुर की सेशन कोर्ट में पेश नहीं हुए.  इसलिए बेलापुर सेशन कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. तदनुसार नेरुल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तानाजी भगत के मार्गदर्शन में कांस्टेबल विजय कांगणे, भानुदास ठाकुर और रशिद पटवेकर की टीम ने करावेगांव से हमिद शेख और नेरुल दारवे इलाके से रोहित सिंग को गिरफ्तार की।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...