एलियंस की लव स्टोरी पर फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत?

बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ भाग का डायरेक्शन कंगना ने ही किया है। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर कृष ने एनटीआर की बायॉपिक के लिए इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय कंगना ने कहा था कि वह अब एक पूरी फिल्म का डायरेक्शन भी करना चाहती हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंगना अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए अच्छी स्टोरी की तलाश कर रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के कहानी के लिए 'मणिकर्णिका' के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद के संपर्क में हैं। खबरों की मानें तो ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे ग्रह के प्राणियों पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि इसमें एलियंस की लव स्टोरी दिखाई जा सकती है। अगर ऐसा ही है तो यह फिल्म एकदम अलग तरह की फिल्म होगी। बता दें कि कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से टीवी ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...