हैडलाइन

नवी मुंबई भाजपा द्वारा महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नवी मुंबई भाजपा द्वारा महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नवी मुंबई। नवी मुंबई भाजपा जिला द्वारा महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस सभी जगह बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सामूहिक रूप से महाराष्ट्र गीत गाया गया तथा कामगारों का सम्मान किया गया. बोनकोड के कार्यक्रम में महाराष्ट्र और कामगार दिन का लोकनेता विधायक गणेश नाईक ने सभी को शुभकामनाएं दीं.  इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव गणेश नाईक, पूर्व नगरसेवक लीलाधर नाईक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुंबई के साथ-साथ संयुक्त महाराष्ट्र के निर्माण के लिए जिन 105 शहीदों अपने प्राणों की आहुति दी उनको आज याद करने का दिन है ऐसा विधायक नाईक ने कहा. उस समय के सामाजिक नेतृत्व और संयुक्त महाराष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों ने संयुक्त महाराष्ट्र का मंगल कलश राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण तक पहुंचाना संभव बनाया. पहले कामगार बड़े परिश्रम से जीते थे.  श्रमिक वर्ग के अधिकार के लिए जिन कामगारों ने संघर्ष किया. प्राणों की आहुति दी. मजदूर आंदोलन को खड़ा किया, उन्हें आदरांजलि देते हुए कहा कि देश में मजदूरों के हित के लिए कई कानून पारित किये गये हैं.  जननेता नाईक ने कहा कि आज के कामगार लाचार नहीं बल्कि स्वाभिमानी है।

विभिन्न विभागों के कार्यक्रम में नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने सभी को महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस वर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में श्रमिक वर्ग का योगदान महान है. देश की प्रगति में महाराष्ट्र का योगदान बड़ा है.  महाराष्ट्र की संत मंडली और छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले, डॉक्टर आंबेडकर इन महामानवों ने हमें मानवतावादी विचार दिए. उन्होंने जाति, पंथ, मजहब, जाति, वर्ग से ऊपर उठकर सभी को संभालकर लेने वाले एक प्रगतिशील विचार दिए, ऐसा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने मार्गदर्शन करते हुए कहा।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...