हीट स्ट्रोक का सामना करने के लिए नवी मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग तैयार

हीट स्ट्रोक का सामना करने के लिए नवी मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग तैयार


नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के आदेश के अनुसार नवी मुंबई मनपा ने हीट स्ट्रोक का सामना करने के लिए अपने तीन अस्पतालों में 17 बेड आरक्षित की हैं. उक्त स्थान पर सुसज्जित एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित किया गया है. इसके अलावा नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के सभी 24 नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध किया गया है।

 ऐरोली, वाशी इन दो अस्पतालों में पांच-पांच बेड और नेरुल में सात बेड आरक्षित किया गया हैं.  हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए वार्डों में एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित किया गया है. उपचार के लिए सभी आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ जनशक्ति उपलब्ध कराई गई है. हीट स्ट्रोक की आशंका को देखते हुए नवी मुंबई आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं.  ऐरोली, वाशी और नेरुल अस्पतालों में स्वतंत्र कक्ष तैयार किया गया है. इसके अलावा नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में भी प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी नवी मुंबई मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत जावड़े ने दिया है. बताते चले की वर्तमान समय में लू से आम जनता को बेहाल हो गई है.  खासकर बुजुर्ग नागरिकों और बच्चों को हीट स्ट्रोक से अधिक परेशानी हो रही है. नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने नवी मुंबई के नागरिकों की सेवा के लिए 17 बिस्तर तत्काल उपलब्ध कराने से नागरिकों ने समाधान व्यक्त किये है।


Most Popular News of this Week

छात्रों की गुंज’...

मुलींच्या शिक्षणासाठी देशातील सर्वात पहिली शाळा ज्या पुण्यात...

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

“आता वेळकाढूपणा खपवून घेणार...

मराठा आरक्षणाच्या मुद्द्यावर मनोज जरांगे पाटील यांनी पुन्हा एकदा सरकारवर...

“आता वेळकाढूपणा खपवून घेणार...

मराठा आरक्षणाच्या मुद्द्यावर मनोज जरांगे पाटील यांनी पुन्हा एकदा सरकारवर...

मुंबई में भव्य कांवड़ यात्रा,...

मुंबई के वडाला ईस्ट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...