हैडलाइन

इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर मुंबई सबसे आगे होगा- पीयूष गोयल

इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर मुंबई सबसे आगे होगा- पीयूष गोयल

 कांदिवली में नमो यात्रा को सहज प्रतिक्रिया

मुंबई। स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाएं अमल में लाते हूए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण करके उत्तर मुंबई का पूर्ण विकास किया जाएगा। उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कांदिवली (पूर्व) में आयोजित 'नमो यात्रा' में बोलते हुए यह आश्वासन दिया।  

     ढोल-नगाड़ों के साथ छत्रपति शिवाजी राजे संकुल से शुरू हुई इस नमो यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों ने पीयूष गोयल पर पुष्प वर्षा की और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पीयूष गोयल ने मतदाताओं से संपर्क करते हुए कहा कि उत्तर मुंबई के नागरिकों को बड़े अस्पताल समेत बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।

    इस अभियान दौर में बीजेपी और महायुति के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जो पंचरत्न टावर्स से होते हुए राम मंदिर तक पहुंचा। इस अवसर पर पीयूष गोयल के साथ सांसद गोपाल शेट्टी और उत्तर मुंबई के चुनाव प्रमुख, विधायक योगेश सागर भी मौजूद थे।



Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...