युवा सेना की प्रचार रैली को नागरिकों की भारी प्रतिक्रिया
मुंबई। उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के प्रचार के लिए शिवसेना युवा सेना ने भांडुप इलाके में प्रचार रैली निकाली गई थी. भट्टीपाड़ा में रैली के दौरान जैसे ही बीजेपी और युवा सेना के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए तो पूरा इलाका शिवसेना के नारों से गूंज उठा.
युवा सेना के कार्यकारी सदस्य राजोल संजय पाटिल और शिवसेना विधायक रमेश कोरगांवकर के नेतृत्व में यह प्रचार रैली आयोजित की गई थी. रैली मंगतराम पेट्रोल पंप से शुरू हुई. रैली स्टेशन रोड से भट्टीपाड़ा होते हुए भांडुप रेलवे स्टेशन तक समाप्त हुई. ईस बीच उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के प्रचार के लिए आयोजित इस रैली में युवा सेना के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मंगतराम पेट्रोल पंप के पास से यह रैली शुरू की. इसलिए, शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाकर इलाका गुंजा दिया।
इस रैली में शिवसेना विधायक रमेश कोरगांवकर, शिवसेना उप विभाग प्रमुख, नगरसेवक उमेश माने, युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राजोल संजय पाटिल, मुंबई संयोजक विशाल सावंत, मयूरी गोसावी, विभाग पदाधिकारी अजय जठार, रेशमा गावड़े शामिल हुए थे।