हैडलाइन

जागरूक नागरिक के कारण ठगी करनेवाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

जागरूक नागरिक के कारण ठगी करनेवाले गिरोह के तीन गिरफ्तार,

डॉलर कम कीमत में देने के नाम पर करते थे ठगी

नवी मुंबई। एक जागरूक नागरिक द्वारा दिखाई गई बहादुरी से अमेरिकी डॉलर कम कीमत में देने के नाम पर हाथों में कागज का बंडल थामकर फरार होने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सानपाड़ा पुलिस ने किया है. इस गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार की है. आगे की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने इस गिरोह के गौरव तपासे, महेश यादव एंव शाहनवाज शरीफ अब्दुल खालिफ सलमा को गिरफ्तार की है. बता दें कि नवी मुंबई में डॉलर कम कीमत में देने के बहाने हाथों में कागज का बंडल थमाकर ठगी किये जाने के कई मामले सामने आए थे. इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुवे अनेको पुलिस स्टेशन में कई लोगो के साथ ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस इस गिरोह का पता लगा रही थी. इसी में कोपर खैरणे के रहनेवाले व्यवसायिक मयूर मंगे को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह आम का बिक्रेता है उसने उन्हें पहले आम दिया था. इसके बाद उसने बताया कि उसी खाला को डॉलर का बंडल मिला है जिसे वह इंडियन करन्सी में कम कीमत में देना चाहता है. हालांकि ऐसी ठगी के बारे में मंगे को पता होने के कारण उन्होंने सानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने पुलिस की एक टीम सादी वर्दी में उनके साथ भेजी. इसके बाद इस टिम ने जाल बिछाकर इन तीनो को धरदबोची।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...