हैडलाइन

तीन पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के कपड़े उतारकर तलाशी लेने का आरोप

तीन पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के कपड़े उतारकर तलाशी लेने का आरोप,

पैसे नही देने पर गांजा बेचने का मामला दर्ज करने का दिए धमकी


नवी मुंबई। कोपर खैरणे पुलिस स्टेशन की हद्द में आनेवाले बोनकोडे की एक महिला ने कोपर खैरणे पुलिस स्टेशन के तीन पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस चौकी के भीतर ले जाकर कपडे उतारकर तलाशी लेने का आरोप लगाई है. महिला का आरोप है कि गांजा बेचने के नाम पर तीन पुलिस कर्मी उनके साथ यह हरकत किये है. जिसके बाद महिला ने इन पुलिस कर्मियों को शिकायत पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे के पास लिखित की है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जांच का आदेश दिया है। 

महिला ने शिकायत में बताई है कि 21 मई की सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास वह सब्जी खरीदने के लिए गयी थी. इस दौरान जब वह सब्जी खरीद रही थी तभी उसके पास साहू ठाकर , दलवी और शिरसाठ आए ये तीन पुलिसकर्मी आये और स्कूटी के पेपर दिखाने की मांग करने लगे. हालांकि उस समय उनके पास गाड़ी के पेपर नहीं होने के कारण महिला ने पेपर घर से लाने की बात कही. लेकिन ये तीनों पुलिस कर्मी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुए लेकिन बाद में यह लोग उस इमारत में आए और पूछताछ शुरू की. महिला ने बताया कि पूछताछ करने के बाद यह लोग कोपर खैरणे स्थित तीन टाकी पुलिस चौकी अपने साथ ले गए जहाँ पर महिला के सारे कपडे उतारकर पहले तलाशी ली और बाद में धमकी देते हुए कहा कि हम लोगों को एक लाख रुपए लाकर दो नहीं तो तुम्हारे ऊपर गांजा बेचने का मामला दर्ज किया जाएगा. इन तीनों पुलिस वालों ने वीडियो होने की बात कही लेकिन जब उनसे दिखाने के लिए कहा तो वे धमकी देने लगे. इसके अलावा महिला ने पुलिस कर्मियों पर छेड़खानी और अश्लील भाषा का उपयोग करने का भी आरोप लगाई है। 


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...