हैडलाइन

जन भागीदारी से सायन पनवेल महामार्ग पर नवी मुंबई मनपा का सफाई अभियान

जन भागीदारी से सायन पनवेल महामार्ग पर नवी मुंबई मनपा का सफाई अभियान

नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा क्षेत्र से जाने वाले सायन पनवेल महामार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है. इस महामार्ग से हर दिन हजारों लोग इस सड़क से यात्रा करते हैं. जिसके कारण नवी मुंबई की स्वच्छ शहर रेटिंग के लिए इसकी सफाई महत्वपूर्ण है. इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को नवी मुंबई मनपा की ओर से आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के मार्गदर्शन और प्रत्यक्ष भागीदारी एंव जन भागीदारी के साथ बेलापुर से वाशी तक सायन पनवेल महामार्ग के दोनों तरफ दीप क्लीनिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार व शिरीष आरदवाड, घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त डॉ.अजय गडदे, परिमंडल 1 के उपायुक्त सोमनाथ पोटरे, अति. शहर अभियंता अरविंद शिंदे सहित अभी विभाग अधिकारी तथा सहाय्यक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, स्वच्छता अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एंव अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छतामित्र सहित नागरिक एंव एनएसएस विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। 

सायन पनवेल महामार्ग पर उरण फाटा में बेलापुर और नेरुल विभागों के अधिकार क्षेत्र के तहत अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता कार्यकर्ता, नागरिक और एनएसएस छात्र एकत्र हुए. यहां आयुक्त ने सायन पनवेल हाईवे पर संपूर्ण सफाई अभियान का महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भविष्य में शनिवार और रविवार को शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाने की योजना बनाये जाने की जानकारी दिए.  उन्होंने इन अभियानों में नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता देने की भूमिका पर जोर देते हुए नागरिकों से स्वेच्छा से इसमें भाग लेने और शहर की स्वच्छता में सक्रिय योगदान देने की अपील की. यहां आयुक्त के साथ उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और आयुक्त के साथ सभी ने सायन पनवेल हाईवे से प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरा जमा करना शुरू किया.  वहां फ्लाईओवर के नीचे के इलाके में भी सघन सफाई अभियान चलाया गया।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...