हैडलाइन

गोल्डन टेंपल ट्रेन में चोरों की चांदी किस ट्रेन में कब हुई चोरी

मुंबई : पश्चिम रेलवे की लंबी दूरियों की ट्रेनें चोरों का आसान ठिकाना बन गई हैं। एक के बाद एक ट्रेनें चोरों के निशाने पर हैं। पहले पश्चिम एक्सप्रेस और अब गोल्डन टेंपल पर चोरों की नजर है। इस ट्रेन के लीज वाले कोच से अब तक कई बार चोरियां हो चुकी हैं, जिनसे चोरों ने सवा करोड़ रुपये का माल उड़ाया है। एनबीटी इससे पहले पश्चिम एक्सप्रेस में हो रही लगातार चोरियों की जानकारी दे चुका है। इन मामलों में मुंबई सेंट्रल जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की हैं।

सात दिन में चार बार चोरी

गोल्डन टेंपल के एसएलआर कोच में २३ दिसंबर से ३० दिसंबर के बीच चार बार चोरियां हो चुकी हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, चोरियां चलती ट्रेन में एसएलआर कोच के हिस्से को काटकर की गई हैं। वैसे, शिकायतकर्ता के अनुसार, जीआरपी ने चार में से केवल अब तक २४ दिसंबर की चोरी में ही मामला दर्ज किया है। गोल्डन टेंपल के जिन दो एसएलआर कोच में लगातार चोरियां हो रही हैं, उसे अमित रियल कार्गो और किसन फॉरवर्ड कंपनी ने ५ साल के लिए लीज पर लिया है। इससे पहले, पश्चिम एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल में २०१८ में १० चोरियां पार्सल कोच काटकर हुई थीं। २०१८ में पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में ६ चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई भी गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

पहले भी बताया था कि किस तरह इस लीज कोच से सटे गार्ड केबिन में बैठकर चोर आसानी से लीज कोच के पतरे को काटते हैं। गार्ड केबिन में कोई भी सुरक्षा नहीं होने की वजह से ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोरी करने वाला गिरोह गैस कटर जैसे औजारों का इस्तेमाल करता है, लेकिन रेलवे को भनक तक नहीं लगती। गोल्डन टेंपल में तो आरपीएफ के जवान भी होते हैं, फिर भी चोर वारदात को सफाई से अंजाम देते हैं। मुंबई सेंट्रल जीआरपी के पुलिस निरीक्षक जे. राठौड़ ने बताया कि एसएलआर कोच में चोरी के मामलों की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन चोरियां मुंबई डिविजन से पहले ही हो रही हैं।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...