हैडलाइन

नवी मुंबई सहित पनवेल इलाके में जोरदार बरसात

नवी मुंबई सहित पनवेल इलाके में जोरदार बरसात,

पनवेल में पुल के नीचे पानी भरने से फंसी गाड़ी


नवी मुंबई। पिछले 24 घंटों में नवी मुंबई सहित पनवेल इलाके में जोरदार बरसात ने हाजिरी लगाई है.नवी मुंबई में 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि  पनवेल तालुका में 110 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. मूसलाधार बारिश के कारण कुछ ठिकानों को छोड़कर गुरुवार दोपहर तक निचले इलाकों में जलजमाव की कोई घटना नहीं हुई. गाढ़ी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से चार मीटर नीचे था. लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण नांदगाव पुल के नीचे एक गाड़ी फंस गई.  दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश और हाई टाइड के कारण मनपा ने गुरुवार को सुबह स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी. शासन प्रशासन का ध्यान ज्वार-भाटा और हो रही वर्षा की ओर अड़ी है।

गाढ़ी नदी के नांदगाव पुल के नीचे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती है.  लेकिन गुरुवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण एक गाड़ी ब्रिज के नीचे बंद हो गया. जिसके बाद कार में बैठा ड्राइवर सुरक्षित कार से बाहर आया. इस गाड़ी को पानी से बाहर निकालने के लिए टोइंग वैन की मदद लेनी पड़ी. बताते चले कि पनवेल मनपा आयुक्त मंगेश चितले ने गुरुवार को हो रही भारी बारिश के कारण आपदा टालने के लिए सरकारी स्कूलों, निजी प्रबंधन स्कूलों, कॉलेजों, आश्रम स्कूलों और प्रशिक्षण केंद्रों को छुट्टियां देने के लिए एक परिपत्र की घोषणा की थी. गुरुवार सुबह से ही पनवेल में नदियां उफान पर थी.  खाड़ी क्षेत्र में भी जल स्तर बढ़ा ही था। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...