हैडलाइन

युवाओं एवं महिलाओं के रोजगार,स्वरोजगार के लिए प्रयासरत-जिला अध्यक्ष संदीप नाईक 

युवाओं एवं महिलाओं के रोजगार,स्वरोजगार के लिए प्रयासरत-जिला अध्यक्ष संदीप नाईक 


नवी मुंबई। नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक की दूसरी जनसंवाद पहल शनिवार को बेलापुर में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में नागरिकों की सहज प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाये उपस्थित थीं. इन घटकों की मांग के अनुरूप इनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाएं शुरू किये जाने की जानकारी जिलाध्यक्ष नाईक ने इस दौरान दिया।

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर अनुलोम संस्था के माध्यम से सामाजिक समरसता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया.  जिला अध्यक्ष नाईक ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे को नमन करते हुए कहा कि लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे ने वंचित, दलित, उपेक्षित एवं मेहनतकश समाज को न्याय दिलाने के लिए जो महान कार्य किया वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगा. जनसंवाद में नागरिकों ने बड़ी संख्या में निवेदन दिये. इनमें से अधिकांश निवेदको का त्वरित निस्तारण किया गया. समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रशासन के अधिकारियों को दुर्ध्वनी से सूचित किया गया.  शेष निवेदको का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जायेगा. जनसंवाद में बड़ी संख्या में आये युवाओं एवं महिलाओं ने रोजगार एवं स्वरोजगार मिलने की आशा व्यक्त की.  जिलाध्यक्ष नाईक ने शीघ्र ही इसके अनुरूप कार्ययोजना बनाने की मंशा जताई.  दीवले गांव की परियोजना प्रभावित महिलाओं ने अपनी समस्या रखी. जिला अध्यक्ष नाइक ने आश्वासन दिया कि कई वर्षों से व्यवसाय कर रही घटकों को न्याय मिलना चाहिए और तदनुसार संबंधित प्रशासन के समक्ष ठोस भूमिका रखा जाएगा, ऐसा नाईक ने कहा. उनसे शिकायत की गई कि प्रशासनिक कार्यालय में अपनी समस्याएं और परेशानियां लेकर जाने वाले नागरिकों को उचित बर्ताव नहीं किया जा रहा है.  उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित प्राधिकार के वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या लेकर आने वाले नागरिकों को उचित सम्मान देते हुए गतिशील तरीके से समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा जाएगा. जिल्हाध्यक्ष नाईक ने कहा कि जन संवाद के माध्यम से लोगों की कठिनाइयों एवं समस्याओं का पता चलता है. लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाययोजना नीतियां तय की जा सकती हैं और साथ ही गतिशील तरीके से जन संवाद के माध्यम से जनता को राहत दी जा सकती है।


Most Popular News of this Week

संसदीय गटनेते डॉ श्रीकांत...

मुंबई, ता. 6 : केंद्रीय निवडणूक आयोगाच्या वतीने देशभरात राबविल्या जाणाऱ्या...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

गडकरींच्या हस्ते बॉक्सिंग...

नागपूरमध्ये सुरू असलेल्या U-17 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चॅम्पियनशिपला आज एक...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...