हैडलाइन

पेड़ो पर कीलें ठोंककर नवी मुंबई में बड़े पैमाने पर विज्ञापन

पेड़ो पर कीलें ठोंककर नवी मुंबई में बड़े पैमाने पर विज्ञापन,

उद्यान विभाग की आंखों पर पट्टी


नवी मुंबई। नवी मुंबई में पेड़ों पर कीलें ठोंककर बड़े पैमाने पर विज्ञापन किए गए हैं.  इस मामले को बार-बार उद्यान विभाग के निर्देश में लाने के बावजूद संबंधित विज्ञापनदाताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण ये विज्ञापनदाता मौज में है. इस मामले में मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश देने की जानकारी उद्यान विभाग के उपायुक्त दिलीप नेरकर दिया।

पर्यावरण अधिनियम के तहत पेड़ों पर विज्ञापन लगाना या बिजली की रोशनी लगाना गैरकानूनी है. इस संबंध में नवी मुंबई मनपा के पार्क विभाग के माध्यम से मई महीने में एक सार्वजनिक अपील भी जारी की गई थी.  यह भी कहा कि यदि इस प्रकार पेड़ों पर विज्ञापन या विद्युत लाईट लगाई गयी तो संबंधित के विरुद्ध पर्यावरण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.  इसके बावजूद तीन महीने से इस संबंध में उद्यान विभाग की ओर से कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गयी है. दिलचस्प बात यह है कि शहरों के कई हिस्सों में स्थित पेड़ों पर कीलें ठोंककर विज्ञापन किया जाता रहा है. जिसमे विभिन्न निजी प्रतिष्ठान शामिल हैं. साथ ही शहर में विभिन्न प्रकार के दुकानदारों ने अपनी दुकान ग्राहकों को तुरंत दिखाई देने के लिए दुकान के सामने पेड़ों पर बिजली की रोशनी लगाई  है. जिसमें अधिक रेस्तरां शामिल हैं. इनमे से भी कुछ रेस्तरां संचालकों ने पास के पेड़ों पर रोशनी की माला लगाई है. इन सभी ने मनपा सूचना को अनदेखी कर धड़ल्ले से बड़ी संख्या में पेड़ों पर बिजली की लाइटिंग की है. इस संबंध में संबंधित विभाग के ध्यान में लाए जाने पर कुछ मामलों में कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से बिजली की लाईट लगा दी जाती है. हालांकि बाद में फिर इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से रेस्टोरेंट व अन्य दुकानदारों ने पैर पसार रखा है। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...