हैडलाइन

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का लें लाभ- आयुक्त

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का लें लाभ- आयुक्त

पनवेल। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का सरकारी निर्णय जारी कर दिया गया है. जिसका लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक उठा सकते हैं. यह योजना देशभर के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए लागू की गई है. इस योजना का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए प्रति व्यक्ति यात्रा व्यय की अधिकतम सीमा 30 हजार होगी.  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' की घोषणा की है. आयुक्त मंगेश चितले ने पनवेल इलाके के वरिष्ठ नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील किये है. बताते चले कि सामान्य परिवार के सदस्यों के लिए तीर्थयात्रा पर जाना एक पुण्य कार्य के रूप में प्रचलित है. लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपर्याप्त जानकारी के कारण वे यात्रा नहीं कर पाते हैं. इस सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने पहल की है. मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का लाभ लेने के लिए मनपा मुख्यालय स्थित सामाजिक विकास विभाग कार्यालय से संपर्क करना होगा, ऐसी जानकारी उपायुक्त रविकिरण घोडके ने दी है।

आवश्यक दस्तावेज़

  •  मेडिकल सर्टिफिकेट
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  नजदीकी परिजन का मोबाइल नंबर
  • उक्त योजना के नियमों और शर्तों का अनुपालन करने की हमीपत्र


योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य का होना आवश्यक है।
  • आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो
  • परिवार का आर्थिक आय 2.50 लाख से अधिक ना हो
  • लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
  • आधार कार्ड/रेशनकार्ड
  • महाराष्ट्र राज्य का अधिवास प्रमाण पत्र/ अथवा महाराष्ट्र राज्य का जन्म प्रमाण पत्र
  • अर्जी के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट(15 दिन से अधिक पुराना ना हो )


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...