विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नेता,
पनवेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
पनवेल। महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है. चूजाव के मद्देनजर सभी पार्टी के नेताओं ने अपनी- अपनी तैयारियां जोरों से सुरु कर दी है. पनवेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 188 पनवेल विधानसभा क्षेत्रों की सामान्य समीक्षा हेतु सोमवार को पनवेल के कांग्रेस भवन पनवेल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एम. संदीप की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में पनवेल शहर जिला अध्यक्ष सुदाम पाटिल, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन कलावत, पनवेल शहर जिला युवा अध्यक्ष हेमराज म्हात्रे, वरिष्ठ नेता शशिकांत बंदोडकर, कार्यकारी अध्यक्ष, श्रुति म्हात्रे, नौफील सैयद, मल्लीनाथ गायकवाड़, शशिकला सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।