हैडलाइन

रिश्वतखोर एनआरआई पुलिस स्टेशन का वरिष्ठ पुलिस निरक्षक गिरफ्तार

रिश्वतखोर एनआरआई पुलिस स्टेशन का वरिष्ठ पुलिस निरक्षक गिरफ्तार


नवी मुंबई। एंटी करप्शन की मुंबई यूनिट ने एनआरआई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश कदम को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार की है. उक्त कार्रवाई रातोरात की गयी है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना से पहले सड़क पर पुलिस गश्त टीम की आड़ में वसूली करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था. ऐसे में नवी मुंबई पुलिस बल में क्या चल रहा है ऐसा सवाल आम जनता द्वारा किया जा रहा है।

शाहबाज गांव की एक इमारत अचानक ढह गई.  उक्त घटना के सिलसिले में एनआरआई पुलिस ने महेश कुम्हार को गिरफ्तार किया था.  दरअसल कुंभार ने सिर्फ डेवलपर के तौर पर निवेश किया था.  कुंभार के रिश्तेदारों ने उस समय दावा किया था कि इमारत बनाने वाला कोई और था. शिकायतकर्ता ने  दावा किया है कि कुंभार की गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा जिसके कारण वह बाहर नही निकलेंगे ऐसी धमकी देकर 50 लाख रुपये की कदम ने रिश्वत की मांग की थी. लेकिन 15 लाख रुपये में समझौता हुआ.  इससे पहले 23 सितंबर को 12 लाख और 27 सितंबर को 2 लाख रुपये दे दिए थे. ढही हुई इमारत में एक महिला हेवी डिपॉजिट पर रह रही थी. इमारत गिरते ही कुंभार ने उसे उसके पैसे लौटा दिये. जब कदम को इस बात का पता चला तो उसने तुम्हारे पास बहुत पैसा है कहकर फिर से 10 लाख की रिश्वत मांगी. लेकिन शिकायतकर्ता बताया कि उसके पास केवल 4 लाख हैं, तो कदम ने शिकायतकर्ता से वह पैसा देने के लिए कहा. इसी बीच शिकायतकर्ता ने मुंबई एन्टी करप्शन यूनिट से मुलाकात की और सारी बातें बताईं. इसकी जांच करने के बाद 8 तारीख को जाल बिछाकर कदम को उल्वे स्थित उसके घर के बाहर पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. ऐसी जानकारी एंटी करप्शन विभाग की ओर से दी गई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...