हैडलाइन

नशे में धुत थार चालक ने कार को मारी ठोकर

नशे में धुत थार चालक ने कार को मारी ठोकर,

एक कि मौत, दो घायल

नवी मुंबई। बेलापुर से ऐरोली जा रही दंपति की गुरुवार सुबह पाम बीच के नेरुल में भीषण दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि उनकी पत्नी एंव चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुवे, जिनका इलाज जारी है. इस संबंध में दारू पीकर गाड़ी चलाने एंव ठोकर मार दुर्घटना करने वाले ओमकार मोरे पर पुलिस ने मामला दर्ज की है।

ऐरोली के दिवागांव के रहनेवाले मनीष पेडणेकर अपनी पत्नी एंव चार वर्षीय बेटी के साथ बेलापुर से ऐरोली के लिए निकले थे. इस दौरान सुबह 3 बजे के करीब जब वह पाम बीच के नेरुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई थार कार ने ठोकर मार दी.इस घटना में मनीष की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी एंव बेटी का इलाज जारी है. इस संबंध में जब पुलिस ने छानबीन की तो थार गाड़ी से पुलिस को बियर का कैन मिला साथ ही चालक ओमकार मोरे नशे में धुत होने का पता चला।

बार चालक मस्त, जनता परेशान

नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने नवी मुंबई शहर को नशा मुक्त एंव बार चालको को नियमो में रखने के लिए विशेष कार्यवाई करने का आदेश दिए है. लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारियों एंव कर्मियों के कारण नवी मुंबई शहर नशा मुक्त होने से अभी कोसो दूर है. नवी मुंबई के बेलापुर से लेकर ऐरोली के बीच कई बार है. इन बार चालको द्वारा नियमों की धंज्जिया उड़ाकर सुबह 4 बजे तक बार सुरू रहने की शिकायत आये दिन देखने को मिलती है. लेकिन अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किये जाने का देखा जा रहा है. जिसके कारण बार चालक मस्त और जनता परेशान रहने का आरोप नागरिको द्वारा लगाया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...