हैडलाइन

प्रेमी का कत्ल, 3 सप्ताह बाद ड्रम में मिली लाश

 कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हत्या का एक  मामला सामने आया है. जहां एक किन्नर ने अपने प्रेमी युवक का कत्ल कर उसकी लाश को घर में ही ठिकाने लगा दिया. जब उसके कमरे से दुर्गंध आने लगी तो आस-पास के लोगों ने शिकायत की. मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो एक ड्रम के अंदर से युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र की है. जहां साढ़गांव में चांदनी नामक एक किन्नर रहने आया था. उसने गांव के निवासी मोहम्मद जाकिर के घर में एक कमरा किराए पर ले लिया था. चांदनी किन्नर के पास उसका 28 वर्षीय प्रेमी वसीम भी रहने लगा.

सब ठीक ठाक चल रहा था कि अचानक 3 सप्ताह पहले चांदनी किन्नर अपने मकान मालिक को घर की चाभी देकर कहीं चला गया. जाने से पहले उसने मकान मालिक जाकिर को बताया कि वसीम कहीं बाहर गया हुआ है. इसलिए वो भी किसी काम से बाहर जा रहा है.

पिछले दो दिन से चांदनी के कमरे से दुर्गंध आने लगी. आस-पास के लोगों और मकान मालिक जाकिर को कुछ शक हुआ. सोमवार को जाकिर ने जब चांदनी का कमरा खोलकर देखा तो उसे वहां रखा एक प्लास्टिक का ड्रम दिखाई दिया. ड्रम के अंदर देखते ही उसके होश उड़ गए. उसमें वसीम की खून से सनी लाश थी.

जाकिर ने फौरन इस की सूचना पुलिस को दी. ख़बर लगते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और ड्रम से लाश बरामद कर ली. जिसे बेरहमी के साथ काटा गया था. पुलिस ने मौके से एक गड़ासा भी बरामद किया, जो हत्या में इस्तेमाल किया गया था. पुलिस के मुताबिक करीब 20 दिन बीत जाने की वजह से शव की हालत बहुत खराब थी.

पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मकान मालिक जाकिर के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपी किन्नर चांदनी की तलाश की जा रही है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अभी तक आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...