प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सायन-कोलीवाड़ा के विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष नीरज उभारे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।