हैडलाइन

नशे में धुत पिता ने किया 12 साल की बेटी का रेप, गिरफ्तार

गुड़गांव, गुड़गांव के मानेसर से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देनेवाली एक घटना सामने आई है। जिसमें नशे में धुत पिता पर अपनी सगी बेटी का रेप करने का आरोप लगा है। लड़की सिर्फ 12 साल की थी। जैसे ही मां को इसबारे में पता चला उसने पुलिस में शिकायत की। इसके तुरंत बाद आरोपी को पकड़ भी लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को हुई। उस दिन 12 साल की वह लड़की अपने बड़े भाई के साथ स्कूल गई थी। वहीं उनकी मां जो प्राइवेट कंपनी में काम करती है वह अपनी नौकरी पर निकल गई। स्कूल में लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ, जिसके चलते उसे भाई के साथ घर भेज दिया गया। घर पर नशे में धुत वह शख्स अकेला था। उसने अपने बेटे को वापस स्कूल भेज दिया और बेटी को वहीं रोक दिया। 

करीब 5 बजे जब मां लौटकर घर आई तो उसने बेटी की हालत देखकर उससे सवाल किए। इसपर बेटी ने पूरी आपबीती मां को बता दी। इसपर मां ने बिना वक्त गंवाए पुलिस को सूचना दे दी। महिला ने बताया, 'जब मैं सुबह घर से निकल रही थी उसने तब ही शराब पी रखी थी। जैसे ही मुझे पता चला मैंने पुलिस को बता दिया।' मिली जानकारी के मुताबिक, मेडिकल में भी रेप होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने पॉस्को ऐक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...