हैडलाइन

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी-शिवसेना साथ आते दिख रहे हैं

मुंबई, आगामी लोकसभा चुनाव में मतभेदों को भुलाकर शिवसेना को एक साथ लाने की महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुहिम अब रंग लाती दिख रही है। राज्‍य में बीजेपी और शिवसेना दोनों ही समझौते के काफी करीब हैं और बीजेपी के एक वरिष्‍ठ नेता ने इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि शिवसेना ने गठबंधन से पहले बीजेपी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। बीजेपी नेता ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में बातचीत में काफी प्रगति हुई है लेकिन हम पूरा विवरण नहीं जानते हैं क्‍योंकि केवल मुख्‍यमंत्री बातचीत कर रहे हैं और उन्‍होंने इस बारे में केवल पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह को बताया है। हालांकि हमें जहां तक सूचना मिली है, अब कुछ ही कठिन बिंदु बचे हैं जिन्‍हें सुलझाया जाना बाकी है।' बता दें कि बुधवार को महापौर बंगले में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई चाय पर चर्चा के बाद दोनों पार्टियों के बीच संबंधों की गर्माहट फिर से बढ़ने की खबर आने लगी हैं। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...