हैडलाइन

उद्धव ठाकरे बोले, पाकिस्तान में घुसकर हमला करने का वक्त

मुंबई : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की सहयोगी शिवसेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले ने दिखा दिया है कि अब पाकिस्तान में घुसकर हमला करने का वक्त आ चुका है। उन्होंने कहा कि अगर खुफिया तंत्र की नाकामी के कारण यह आतंकी हमला हुआ है तो जिनके पास इसका प्रभार है, उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब वक्त पाकिस्तान में घुसकर 'स्ट्राइक' करने का है । ठाकरे ने कहा कि देश में गठबंधन के मुद्दे बने रहेंगे और चुनाव भी होते रहेंगे, लेकिन पाकिस्तान को छोड़ना नहीं चाहिए। उसे मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। सरकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आप ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। अब पाकिस्तान के भीतर स्ट्राइक का वक्त आ गया है। समूचा देश इस मुद्दे पर सरकार के साथ है और हमारी मांग है कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाए।' 

राहुल ने भी किया था सरकार का समर्थन 

बता दें कि शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा के हमले के बाद सरकार से आतंक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने सरकार को आतंक के खिलाफ ऐक्शन के लिए पूरा समर्थन देने की बात भी कही थी। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...